अपना भोजन अपना पानी, 2027 में लिखेंगे नई कहानी -सुधीर सिंह

झांसी :  आज झांसी महानगर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की सामूहिक टिफिन बैठक संपन्न हुई शहर से 20 किलोमीटर दूर महानगर टीम सांस्कृतिक ,प्राकृतिक ,ऐतिहासिक स्थल पर श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश के लिए 4 घंटे की मंथन बैठक हुई! इस बैठक में तीन सत्र हुए पहला सत्र परिचय दूसरा सत्र प्रस्ताव पर चर्चा एवं राजनीतिक परिचर्चा एवं तृतीय सत्र निर्णय एवं समापन जिसमें सभी जिला पदाधिकारियों को शक्ति केंद्र प्रवास सुनिश्चित करने के लिए प्रस्ताव रखा गया एवं प्रवास पत्रक भरकर कार्यालय पर जमा करना सुनिश्चित किया गया  साथ ही जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक प्रत्येक माह के 5 तारीख एवं मंडल बैठक दो दिन बाद 7 तारीख और शक्ति केंद्र बैठक 10 तारीख को करना सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सभी इस संगठन के कार्यकर्ता है संगठन कैसे मजबूत रहे इस विषय पर हम सबको निरंतर सोचना होगा इसलिए हम सब संगठन के लिए निरंतर मजबूती से काम करेंगे इसका संकल्प लेकर हम यहां से जाएंगे देश की संस्कृति एवं विकसित भारत  विकास  के संकल्प के साथ हम यहां से जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन विकास कुशवाहा ने किया तथा आभार अरविंद राजपूत ने किया ।इस अवसर पर उपस्थित रहे , रानू देवलिया ,संजीव अग्रवाल ,अभिषेक जैन ,मनु सिंह, अमर सिंह कुशवाहा, कपिल बरसानिया, विनोद नायक, विकास कुशवाहा ,अरविंद राजपूत ,अनिरुद्ध दुबे ,विनीत खटीक, देवी मंजू लता ,मनोज श्रीवास ,अंकित यादव, मीनू राजावत, मंगल श्रीवास्तव ,अंकित साहू ,प्रियांशु दे ,मोहित पोरवाल ,शैलेंद्र परमार ,रंजीत साहू ,कमलेश परिहार, विशाल दिक्षित ,दुष्यंत राजपूत ,हेमंत पांचाल ,सुधाकर मिश्रा, चेतन ओझा, रुपेश नायक ,रवि राजपूत ,राजेश पाल, धर्मेंद्र अहिरवार धीरज अग्रवाल  आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.