आईसीएआर- ने सेवा और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योारिटी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
झांसी - भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थािन झाँसी ने 13 अप्रैल, 2026 को झांसी में सेवा और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योषरिटी (एफईएस) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये । यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीडय चरागाह और पशुपालक वर्ष, 2026 की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया, जिसमें तीनों संगठनों की सतत चारागाह प्रबंधन और पशुपालन विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता को उजागर किया गया, जिसके तहत सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रसार के माध्यम से इन संगठनों का योगदान रहेगा ।
एमओयू पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थाँन झाँसी के निदेशक डॉ. पंकज कौशल, सेवा के कार्यकारी निदेशक श्री विवेकानंदन एस. और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योसरिटी के कार्यकारी निदेशक श्री सुब्रत सिंह ने हस्ताक्षर किये । विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार शुक्ला , डॉ. शाहिद अहमद, डॉ. अवनींद्र कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. पुरूषोत्तुम शर्मा, डॉ. साधना पाण्डे य और वैज्ञानिक डॉ. आर.वी. कुमार, डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल, डॉ. बीपी कुशवाहा, डॉ. के.के. सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. शिवनाथ राम, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. अभिजित घोष एवं डॉ. शशि कुमार पी. इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंच संचालन डॉ डॉ. अमित कुमार सिंह ने किया।
इस सहयोग का उद्देश्य चरागाह प्रबंधन और पशुपालन प्रणालियों के क्षेत्र में संयुक्त पहलों, क्षमता निर्माण और प्रभावी प्रौद्योगिकी हस्तांतरण तंत्रों को बढावा देना है । इस साझेदारी से संस्थागत संबंधों को मजबूती मिलने और सतत आजीविका एवं पारिस्थितिक सुरक्षा में योगदान मिलने की उम्मीद है । इस कार्यक्रम में बोलते हुए, गणमान्य व्यिक्तियों ने घास के मैदानों के पारिस्थितिकी तंत्र और पशुपालक समुदायों में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान संस्थानों और विकास संगठनों के बीच समन्वय के महत्व पर जोर दिया।


No Previous Comments found.