धूमधाम से मनाया संत कंवर राम साहिब का 141वां जन्मोत्सव

झांसी :  संत सत रामदास सेवा समिति सिंधी समाज(रजि.) के तत्वावधान में अमर शहीद संत कंबर राम साहिब जी का 141वां जन्मोत्सव एवं सोलहवें सामूहिक जनेऊ संस्कार का आयोजन सोमवार को गल्ला मंडी रोड ,अजय इनक्लेव कालौनी स्थित एस एस डी धाम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ।इस मौके पर उरई से आये चार एवं झासी के तीन कुल सात युवाओं के जनेऊ संस्कार विधि विधान  से कराये गये जिसमें उन्हें तमाम उपहार भेंट किये गये। इस मौके पर उनके परिजन एवं समिति पदाधिकारी जमकर झूमे और   खुशियां मनाई। समिति अध्यक्ष रमेश‌ वरयानी के संचालन में पं कपिल‌ शर्मा द्वारा सामूहिक जनेऊ संस्कार कराया गया। फिर महिला मंडल ने अखण्ड धुनी साहिब प्रारंभ किया। सायंकालीन मेंडबरा से पधारे छोटू सांई साहिब जी ने सत्संग करते हुये प्रवचन दिये‌।सत्संग पश्चात अखण्ड धुनी साहिब जी का भोग लगाया गया तदुपरांत भण्डारे प्रारंभ हुआ जिसमें देर तक श्रद्धालुओं ने भण्डारे का प्रसाद पाया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रमेश वरयानी,उपाध्यक्ष ओम रामवानी,सचिव गौरीशंकर कारनानी, कोषाध्यक्ष अमर माखीजा,संरक्षक अर्जुन दास मोटवानी, हरीराम केशवानी,किशन कप्तानी, घनश्याम दास प्रेमानी, कीरतदास दलवानी,सुगनामल‌ लखवाणी, संजय ख्याली,रतन हीरवानी,अनिल गुरनानी एड.महेश आहूजा,पवन बत्रा,कमल‌ दासानी,दिलीप कारनानी,किशन‌ वरयानी,जय गंगवानी,गणेश मंगतानी,टोनी गोदवानी, धर्मेंद्र केशवानी, पप्पू दलवानी,लोकेश‌ बजाज,पारस तलरेजा,दीपू चन्द्रानी,बृजलाल‌ बध्या, कमल दासानी आदि मौजूद रहे।अंत में रमेश‌ वरयानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.