AIMIM ने मनाई भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती

झांसी - आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रभारी सैयद सादिक अली की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती कचहरी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा तालपुरा अंबेडकर चौराहा पर माल्यार्पण कर मनाई उक्त अवसर पर निवर्तमान बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रभारी सैयद सादिक अली  ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर भारतीय संविधान के रचयिता थे बाबा साहब के संविधान ने सबको समानता का अधिकार दिया साथ ही सबको बोलने का अधिकार दिया छोटे बड़े अमीर गरीब सबको बराबर का हक दिया लेकिन आज वर्तमान सरकार दलित और पिछड़ों को बराबर का हक नहीं दे रही है जिला अध्यक्ष रईस खान ने कहा कि आज हम जो कुछ भी है सब बाबा साहब के संविधान से हैं बाबा साहब के संविधान ने हमें अपनी बात रखने की आजादी दी है लेकिन आज वर्तमान सरकार जातिगत जनगणना ना कराकर दलित और पिछड़ों का हक मारना चाहती है लेकिन मजलिस पार्टी हर हाल में जातिगत जनगणना करा कर रहेगी क्योंकि जब तक जातिगत जनगणना नहीं होगी तब तक जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी नहीं हो सकती। फुरकान खान बुंदेलखंड यूथ अध्यक्ष ने कहा जितने भी सेक्यूलर दल हैं उनका सेकुलर पान उसे वक्त पता चलता है जब किसी विशेष समुदाय पर लिंचिंग जैसे घटनाएं घटित होती हैं तो कोई भी बाबा साहेब के बने हुए संविधान के तहत अपनी बात रखने में सहमत नहीं होता आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सबके हितों की आवाज संविधान के दायरे में उठती है जिला प्रभारी ललितपुर सैयद अतहर अली,नगर अध्यक्ष नवी बक्स बबलू आजाद, युवा जिलाध्यक्ष शाहरुख पठान, युवा महानगर अध्यक्ष रियाज खान, रशीद बाबा विधानसभा अध्यक्ष नदीम रजा आरिफ मंसूरी, जरीफ कुरैशी, विक्की अहिरवार, फरदीन खान, फैजान खान, शरिक (टीपू), अदनान खान, शान शेख, तनवीर बक्श, तसीम बक्श, जमीर खान, जुनैद,राजकुमार, तहसीम, जमीर खान समेत अनेकों मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी सक्रिय के कार्यकर्ताउपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.