अमेरिका- ईरान युद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों का व्यवसाइयों पर पड़ रहे प्रभाव पर किया मंथन
झांसी : मंगलवार को सर्व स्वर्णकार समाज की बैठक स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान के तत्वाधान में प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार वर्मा की अध्यक्षता ऐमें सम्पन्न हुयी।बैठक में वर्तमान में पश्चिम एशिया में अमेरिका- ईरान युद्ध से उत्पन्न परिस्थितियों का व्यवसाइयों पर पड़ रहे प्रभाव एवं स्वर्णकार संगठन के विस्तार के संबंध में चर्चा की गयी। बैठक में उ० प्र० व्यापार मण्डल के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी (जीतू सोनी) को संगठन का राष्ट्रीय सचिव के रूप में मनोनयन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा शंकर सिंह स्वर्णकार, महासचिव उदय सोनी,प्रदेश महामंत्री रत्नेश वर्मा ,कानपुर जिलाध्यक्ष अमित सोनी, कानपुर महानगर के महामंत्री अभिषेक सोनी, बुन्देलखण्ड मण्डल के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष जी.पी. सोनी एड, उपाध्यक्ष गिरीश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष आर. के. सोनी, रामविधूरी सोनी तुक्कड़', कमलेश सोनी, संतोष सोनी ,मनोज सोनी दिलीय महोबिया, रम्मू सोनी, अशोक सोनी आदि उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.