जिले के 838 बूथों पर भाजपा द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती का आयोजन
झांसी : आज जिले के 838 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न बूथों पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ऐसे कार्यक्रमों का स्वरूप और उद्देश्य आमतौर पर बूथ स्तर पर जनसंपर्क, सामाजिक संदेश और संविधान-आधारित जनजागरण पर केंद्रित रहा है । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुधीर सिंह ने कहा कि अम्बेडकर जयंती केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बाबा साहेब के ‘अंत्योदय’ के संकल्प को दोहराने का महापर्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा, सम्मान और विकास पहुंचाना है ।
विधायक रवि शर्मा ने बूथ संख्या कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती मनाना भाजपा के लिए केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान करना ही सच्चा जनसेवा कार्य है ।
इसी क्रम में राजीव सिंह ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर हर बस्ती और हर गांव तक पहुंचकर सेवा कार्य किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल मंचों से भाषण देना पर्याप्त नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं को समझना और दूर करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
रामतीर्थ सिंघल, एम.एल.सी., रमा निरंजन, एम.एल.सी., महापौर बिहारी लाल आर्य, क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न बूथों पर डॉ. अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पाँच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें उचित सम्मान दिया गया है ।
तालपुरा चौराहा पर भी भारत रत्न, महामानव एवं संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र प्रथम की भावना, सामाजिक समरसता और अवसर की समानता को अपने कार्य का लक्ष्य बनाने का संकल्प लिया ।
इस अवसर पर कार्य क्रम संयोजक कपिल बिरसेनिया,विकास कुशवाहा, विनोद नायक, अरविंद राजपूत, रानू देवलिया, रवि राजपूत, मनु सिंह,सुमन पुरोहित,श्रीमती कविता शर्मा, मनमोहन गेड़ा ,अमित जादौन, प्रियांशु डे, मोहित पोरवाल ,शैलेंद्र परमार, नंदकिशोर भीलवारे ,विशाल दीक्षित, विनीत खटीक ,कपिल बिरसेनिया,अंकित राजा, राहुल कुली, राज ठाकुर, अवतार खटीक, प्रदीप खटीक, धर्म करोसिया ,संदीप करोसिया, देवेंद्र श्रीवास, हेमंत वर्मा, रोहित गोठनकर, दिलीप पुरी, महेंद्र वंशकार , के के दुबे, मोहित रायकवार प्रिंस कुशवाहा ,अवतार खटीक, संदीप करोसिया ,राजेंद्र गुप्ता, संजय वाल्मीकि हेमन्त वर्मा ,रवि राजपूत ,नवीन वर्मा देवेंद्र श्रीवास, गोविन्द दास, अंकित साहू, चेतन ओझा, रंजीत साहू, कमलेश परिहार एवं अन्य की उपस्थिति रही, कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने एवं समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

No Previous Comments found.