चतरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ का अफीम और डोडा जब्त..!

लावालौंग :   पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार तीसरे दिन भी बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध अफीम, डोडा और पोस्ता दाना बरामद किया है। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के अनुसार, जब्त की गई अफीम का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ रुपये है। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के रिमी पंचायत स्थित खाखर गांव में कुछ लोग अपने घरों में भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ जमा कर रखे हुए हैं, जिसे वे बाहर के व्यापारियों को बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम कुमार खंडेलवाल के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने गांव के अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू , विनोद गंझू और पिंटू गंझू

के चिन्हित घरों में छापेमारी की, तो वहां से 8 किलो 700 ग्राम गिला अफीम, 3 क्विंटल 70 ग्राम डोडा और एक क्विंटल नौ किलो पोस्ता दाना बरामद किया  गया। हालांकि इस दौरान पुलिस के आने की भनक मिलते ही सभी तस्कर घर छोड़कर फरार हो गए थे। मौके से टीम नें तस्करों के आधार कार्ड भी बरामद किया है। एसपी नें बताया कि इस मामलें में तस्कर अमारिक गंझू, मनोज गंझू, सरजू गंझू, मदन गंझू , विनोद गंझू और पिंटू गंझू के विरुद्ध लावालौंग थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी नें बताया कि छापेमारी दल में एसडीपीओ के साथ एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, लावालौंग थाना प्रभारी चन्दन कुमार, एसआई विधायक प्रसाद यादव समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। उन्होंने बताया कि पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

रिपोर्टर :  मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.