रानीपुर में एक युवती घर से गई कोचिंग लौटकर वापस नहीं आने पर मां ने पुलिस शकुशल वापसी की लगाई गुहार
झांसी : मऊरानीपुर कोतवाली अंतर्गत आने वाले पुलिस चौकी क्षेत्र रानीपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती घर से कोचिंग के लिए निकली लेकिन लौटकर वापस घर नहीं आई तो वही युवती की मां के द्वारा कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर युवती के शकुशल वापसी के लिए गुहार लगाई गई।
जानकारी के अनुसार कस्बा रानीपुर निवासी एक महिला के द्वारा थाना प्रभारी को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया कि उसकी बेटी 11 अप्रैल को कोचिंग जाने के लिए सुबह 7:00 बजे घर से निकली लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटी तो वही महिला के द्वारा एक युवक पर बेटी को अपने साथ बहला फुसलाकर कर ले जाने का भी आरोप लगाया है। तो वहीं पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कुछ अन्य युवकों के नाम भी महिला के द्वारा शामिल किए गए हैं। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले में कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : संतोष श्रीवास

No Previous Comments found.