मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक
झांसी : आज थाना सकरार मिशन शक्ति टीम द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवम् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत उ0नि0 सुरेश चन्द्र एवं महिला कांस्टेबल ममता दिवाकर के द्वारा कस्बा सकरार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उपस्थित बालिकाओं व महिलाओं को एक नए कानून के बारे मे जानकारी दी और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में विधिवत एवम् विस्तृत जानकारी दी गई। थाना सकरार टीम द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को जागरूक करते हुए साइबर अपराध एवम् साइबर सुरक्षा के बारे में भी बताया गया।
रिपोर्टर : अंकित साहू


No Previous Comments found.