बंगरा में नारी शक्ति पद यात्रा का आयोजन, छात्राओं को सशक्तिकरण का दिया संदेश
झाँसी : उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा संचालित नारी शक्ति वंदन अधिनियम – प्रचार अभियान के अंतर्गत माँ शारदा महाविद्यालय, घुराट तेजपुरा (बंगरा) में नारी शक्ति पद यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं नोडल अधिकारी विजय गौतम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण का अर्थ केवल महिलाओं को अधिकार देना नहीं, बल्कि उन्हें निर्णय लेने की क्षमता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समान अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह केवल महिलाओं का मुद्दा नहीं, बल्कि एक प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला है।
वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश सिंह सिकरवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में महिलाओं की समानता, सम्मान और आत्मनिर्भरता स्थापित करने के लिए बेटियों को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पुरानी मानसिकता को बदलने और महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां रानी लक्ष्मीबाई की तरह निडर बनें और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश सिंह सिकरवार, प्रशासनिक/नोडल अधिकारी विजय गौतम, नरेन्द्र कुमार, विपिन कुमार सेन, शिवम मिश्रा, जयप्रकाश, करन सिंह, कृपेंद्र सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्टर : धीरेन्द्र सोनी


No Previous Comments found.