जिला चिकित्सालय कैंपस में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी,पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
झांसी : आज आजाद सिंह पुत्र स्व० यादराम निवासी हरदौल मोहल्ला प्रेम नगर नगरा झांसी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह जिला सूचना कार्यालय, झांसी में आउटसोर्सिंग पर अल्प वेतनभोगी कर्मचारी है। आज कार्य दिवस के दौरान जब वह मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस संख्या यूपी 93 बीएल 7042 जिला चिकित्सालय कैम्पस में नीम के पेड़ के नीचे खड़ी हुई थी, आज शाम 04 बजे वह सरकारी कार्य के निष्पादन हेतु जब अपनी मोटर साईकिल के पास गया तो उक्त स्थल पर गाड़ी नहीं पायी गयी। पीड़ित ने पुलिस से मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर प्लस संख्या यूपी 93 बीएल 7042 चोरी हो जाने की सूचना दर्ज करते हुये आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।
रिपोर्टर : अंकित साहू


No Previous Comments found.