झांसी मंडल अस्पताल में ‘पोषण पखवाड़ा’ के तहत दी गई स्वास्थ्य एवं आहार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

झांसी :  उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के डिविजनल रेलवे हॉस्पिटल में मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में ‘आठवां पोषण पखवाड़ा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. सुनीता तिर्की द्वारा किया गया, जिसमें चिकित्सा स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर डॉ. सुनीता तिर्की ने गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार एवं उचित देखभाल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस अवधि में लिया गया भोजन सीधे शिशु के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान 9 महीनों में 10 से 12 किलोग्राम तक वजन बढ़ने को सामान्य बताया तथा नियमित जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, आयरन एवं विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करने तथा नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही, चिकित्सकीय सलाह से आयरन की गोलियों के सेवन को भी आवश्यक बताया। इस अवसर पर डॉ. शेख सुबहानी, श्रीमती गीता चौधरी, श्रीमती जयामणि सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.