ज्ञान स्थलीय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
झाँसी : बुधवार को सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इस अवसर पर ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की छात्रा मृणाली ने 95.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तो वही अर्पित नायक ने 95.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान, पूर्वी सेंगर ने 93.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, वैभव वर्मा ने 93% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा अश्वनी ने 92.8% अंक प्राप्त कर पंचम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनकी इस उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्साहवर्धन हेतु विशेष सराहना की। विद्यालय प्रबंधक आर. बी गुप्ता व श्रीमती अर्चना गुप्ता ने माल्यार्पण कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योत्सना सिंह द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में शिक्षकगण प्रशांत साहू, अविनाश दिनकर, प्रशांत सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.