मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
झांसी - मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के दिशा-निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना उल्दन पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम थाना उल्दन के थाना प्रभारी आईपीएस विनय कुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ,जिसमें अतिरिक्त निरीक्षक जयप्रकाश यादव, महिला आरक्षी पूजा, महिला आरक्षी रेखा एवं महिला आरक्षी शिवानी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
पुलिस टीम द्वारा जानकी रमन विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बालक-बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही आकस्मिक स्थिति में सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098 एवं 1930 के उपयोग की जानकारी भी दी गई। बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति सजग करते हुए गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया गया तथा शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की समस्याएं भी सुनी गईं, हालांकि किसी छात्र द्वारा कोई विशेष समस्या नहीं बताई गई। अंत में छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा के लिए पिंक कार्ड वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे।
संवाददाता - धीरेन्द्र सोनी


No Previous Comments found.