ज्योति कलश रथ यात्रा का टहरौली में हुआ आगमन,हुआ भव्य स्वागत

झांसी : शांतिकुंज हरिद्वार से आई दिव्य ज्योति कलश यात्रा ने टहरौली तहसील अंतर्गत ग्राम गाता में भ्रमण किया। वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा  की जन्मशताब्दी  एवं अखण्ड दीप के शताब्दी वर्ष (2026) के उपलक्ष्य में, जन-जन में युग चेतना, संस्कार और आध्यात्मिक जागृति फैलाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है,जो अखंड ज्योति के प्रकाश को देश-विदेश में फैला रही है, घर-घर में ज्ञान, सेवा और भारतीय संस्कृति का संदेश पहुँचाने को संकल्पित है। इन विचारों को लेकर अलग अलग ग्रामों एवं स्थानों पर यह यात्रा आम लोगों तक परमपूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को पहुंचा रही है। ग्राम गाता, चंदवारी, बमनुआ, बंका पहाड़ी में रथ के साथ चल रही टोली द्वारा युगतीर्थ का संदेश दिया जा रहा है। इस मौके  पर टोली नायक राजेन्द्र द्विवेदी, सूर्या कुशवाहा, दीपचंद्र साहू, रामलोचन बिरथरे, अवध बिहारी प्रधान गाता, राजेंद्र सिंह चंदवारी, दीपेन्द्र चंदवारी, रविन्द्र बिरथरे, भूपेन्द्र राय, राजू ठाकुर, अमित सेन, सोहित मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह, आफत शिशुपाल सिंह, डॉ भारत सिंह, अंकुश गुप्ता, संजीव बिरथरे, आशीष उपाध्याय, झोंकन पाल, शैलेन्द्र गुप्ता, मातादीन कुशवाहा, हरचरण कुशवाहा, वीरसिंह परिहार, आफ़ताब मिस्त्री, रवि नायक, गोविंद प्रतीक, चंद्रपाल कुशवाहा, पजन दादा, दीपचंद्र आदि सहित दर्जनों ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.