18 अप्रैल को झांसी में निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
झांसी : भगवान परशुराम सेवा संस्थान झाँसी द्वारा प्रति वर्ष की भांति आयोजित भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा इस वर्ष दिंनांक 18 अप्रैल को शाम 3:30 बजे व्यायाम शाला से प्रारम्भ होकर कोतवाली, गंधीगर का टपरा, बिसाती बाजार, बड़ा बाजार, गांधी रोड, रानी महल, सिंधी तिराहा होते हुए व्यायामशाला पर समाप्त होगी शोभायात्रा में भगवान परशुराम जी का स्वरूप के साथ ही वामन देव, कृष्ण सुदामा, चाणक्य के स्वरूप बग्गी पर चलेंगे साथ ही क्रांतिकारी मंगल पांडे, राजगुरु, बाल गंगाधर तिलक, रानीलक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस आदि के स्वरूप एवं 101 कर्मकांडी ब्राह्मणो द्वारा स्वस्ति वाचन किया जायेगा।
यात्रा में बुंदेलखंड के सभी धर्माचार्य, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि एवं लगभग 2000 से अधिक ब्राह्मण बंधु व महिलाये व सामाजिक लोग उपस्थित रहेंगे बिभिन व्यापारिक संगठनों व सामाजिक संगठनों के द्वारा जगह जगह स्वागत किया जायेगा ।
प्रेस वार्ता में शोभायात्रा अध्यक्ष आलोक शाडिल व आयोजन समिति से के के दुबे, गोकुल दुबे, वीरेंद्र पटेरिया, मैथली मुदगिल, दिलीप तिवारी, रविकांत मिश्रा, केशव पटेरिया, लखन पुरोहित, आशीष उपाध्याय, परन शर्मा, विनोद रिछारिया, राधाचरण दुबे, दिलीप पाण्डेय, पी.एन. गोस्वामी, आर.एन. शर्मा, आर. एन. उपाध्याय, ज्ञानेंद्र अवस्थी, राहुल तिवारी, रजत गोस्वामी, लड्डू महाराज, अर्पित शर्मा आदि जन उपस्थित रहे ।
संचालन सुशील भार्गव व अंचल अडजरिया एवं आभार गुड्डू शर्मा ने व्यक्त किया।

No Previous Comments found.