सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र में किया गया अग्नि शमन विषयक सेमिनार का आयोजन

झांसी :  से चलने वाले अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम का  आज 20 अप्रैल 2026 को औपचारिक समापन रेलवे के सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र के  भव्य  सभा कक्ष में सेमिनार के रूप में संपन्न  किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देशन में सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए , जिसमें आज  सुपरवाइजर प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित सेमिनार के मुख्य अतिथि  प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अनिल यादव रहे। सेमिनार की अध्यक्षता मुख्य अनुदेशक मनीष कुमार  द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्नि सचेतक बृजेंद्र शर्मा एवं दीपशिखा  शर्मा उपस्थित रहे। उक्त सेमिनार का संयोजन वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ सुश्री  प्रगति शर्मा द्वारा किया गया मुख्य अतिथि अनिल यादव ने उपस्थित ट्रेनीज को प्रोजेक्टर के माध्यम से आग के प्रकार ,आग़ से बचाव व धुएं भरे कमरे से बाहर निकलने की आसान विधियां तथा विभिन्न फायर उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण भी दिया  तत्पश्चात अग्नि सचेतक बृजेंद्र शर्मा द्वारा सबको बताया गया कि यदि आग लगती है तो शुरू के 5 मिनट गोल्डन आवर होते हैं इसी समय हमें आग पर काबू प्राप्त करना है । उक्त अवसर पर  फायरमैन जितेंद्र नायक, केंद्र से विनय वर्मा ,शैलेंद्र सिंह, शैलेंद्र साहू, विवेकानंद ,राजीव जैन ,अजय श्रीवास्तव, दीपक शर्मा ,सुमन आदि अधिकारी गण एवं सैकड़ो की संख्या में ट्रेनिंज उपस्थित रहे।   सेमिनार का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ सुश्री प्रगति शर्मा द्वारा तथा आभार मुख्य अनुदेशक मनीष कुमार द्वारा  अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.