राम जानकी मंदिर मेहंदी बाग में भक्तमाल कथा प्रारंभ

झांसी :  श्री राम जानकी मंदिर मेहंदी बाग के पाटोत्सव के अवसर पर श्री भक्तमाल कथा अक्षय तृतीया 18 अप्रैल से प्रारंभ हुई प्रारंभ में मेहंदी बाग के श्री महंत रामप्रिया दास जी एवं युवा महान प्रेम नारायण दास जी ने भक्तमाल ग्रंथ पूजन कर आरती की इसके पश्चात भक्तमाल में अग्र दास जी महाराज प्रिया दास महाराज जी महाराज ने भक्तमाल की रचना किस प्रकार की यह बताया धर्म करने से सरवाद की प्राप्ति होती है भजन करने से कल्याण होता है दान करने से धन की शुद्धि होती है भक्तों से जो जुड़ जाता है भगवान उनका कल्याण अवश्य कर देते हैं उधर कमाने में लोग क्या-क्या नहीं करते हैं झूठ कपट पाखंड सब करते थे परिवार के लिए करता है धन कमाने में कभी-कभी हिंसा भी होती है और अंत में कहीं ना कहीं जब तक किसी संत भक्ति से नहीं जुड़ता है तब तक बिल्कुल कल्याण नहीं होता है कथा समापन पर आरती गौरी शंकर दुबे राजेंद्र गुप्ता अनिल अरजरिया ऊषा नायक,उर्वशी भट्ट आदि ने की कल कथा 4बजे से प्रारंभ होगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.