बाबा साहब की प्रतिमाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर डी एम को दिया ज्ञापन

झांसी : आज  जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन पत्र देकर विगत दिनों जनपद झांसी के चिरगांव के ग्राम करगुवां में  बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किये जाने की घटना की ओर दिलाते हुये इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिये बाबा साहब की प्रतिमाओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुये उक्त कृत्य के लिये दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्यवाही करने की मांग की।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  दीपक शिवहरे, शहर कोषाध्यक्ष भरत राय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशिया सिद्धिकी , हरवंश लाल , अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास, मुलायम सिंह रजक , जे के दोहरे, नफीस मकरानी, प्रमोद अहिरवार, पवन राज , जुगल किशोर , सोम त्रिवेदी, अरविन्द वंशकार, जुनैद मकरानी, वीरेंद्र झां ' बन्टी 'आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.