यूथ कांग्रेस के सत्याग्रह के समापन पर जुटेंगे बुंदेलखण्ड के पदाधिकारी
झांसी : आज युवा कांग्रेस के तत्वावधान में गांधी उधान कचहरी चौराहा पर चल रहे केंद्र सरकार विरोधी 7 दिवसीय 'किसान न्याय सत्याग्रह ' के छठवें दिन महानगर अध्यक्ष मो. आसिफ की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक शिवहरे ने कहा कि किसान विरोधी इंडो- यू एस डील रद्द किये जाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे किसान न्याय सत्याग्रह के सातवें दिन समापन पर बुंदेलखण्ड के सभी सातों जिलों के पदाधिकारी झांसी आकर युवा शक्ति का प्रदर्शन करेंगे और गूँगी- बहरी केंद्र सरकार तक किसानों व नौजवानों की आवाज को पहुंचायेगें। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा. सुधांशु त्रिपाठी , पी सी सी सदस्य इदरीश खान, अरविंद बब्लू, अमीर चंद आर्य, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, शेखर नलवंशी , फ़ैजान हुसैन इंजी. शाहरुख मंसूरी, एडवोकेट नीरज सनोरिया , राजकुमार फौजी, इन्दिरा रायकवार , इमरान खान, पंकज उपाध्याय , आशीष , वकील कुरैशी , महमूद , सरफराज, रिषभ वर्मा, सैयद खालिद अली,मो. साहिल, मो.आसिफ , सुमित सागर , गगन शर्माआदि मौजूद रहें।इस मौके पर कांग्रेस( इंटक) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संकल्प अग्रवाल का सभी ने माला पहनाकर स्वागत किया। अंत में आभार सोम त्रिवेदी ने व्यक्त किया।


No Previous Comments found.