बीड़ी मजदूर का जलकर का बिल 85000 रु आने पर भड़के कांग्रेसी
झाँसी : पिछले दिनों शहर कांग्रेस कमेटी के वार्ड मै प्रिपेड मीटर के खिलाफ अभियान के तहत इमली पूरा क्षेत्र में एक महिला ने 85000 जलकर आने की समस्या से शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता को अवगत कराया आज कांग्रेसी श्रीमती सुशीला जाटव को लेकर जो की एक बीड़ी मजदूर हैं छोटे से घर में इमली पुरा क्षेत्र में रहती हैं लेकर महाप्रबंधक जल संस्थान के कार्यालय पहुंच गए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने महाप्रबंधक को अवगत कराया कि उक्त महिला सास और बहू केवल एक घर में रहती हैं इनका इतना अधिक बिल आने की कारण बहुत अत्यधिक परेशान हैं उक्त दोनों महिला बीड़ी मजदूरी करके अपना भरण पोषण करती हैं यह कैसे इतना जलकर भरेंगे शहर अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि उक्त महिला का जलकर का बिल ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस जन कार्यालय के बाहर धरना एवं प्रदर्शन करेंगे साथ ही शहर अध्यक्ष ने सूजे खां खिड़की के बाहर मुन्नालाल पिपरिया के मकान से परशुराम गुप्ता के मकान तक एवं अलीगोल बाहर रहबर स्कूल से पार्षद अखलाक मकरानी की 10 गलियों की जलापूर्ति ना आने की समस्या से से भी महाप्रबंधक को अवगत कराया उक्त समस्याएं सुनकर महाप्रबंधक श्री सिद्धार्थ कुमार जी ने शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता को श्रीमती सुशीला जाटव के बिल ठीक करने के लिए भरोसा किया साथ ही उक्त सूजे खां खिड़की एवं अलीगोल बाहर की जलापूर्ति समस्या के निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए उक्त अवसर पर श्री अखिलेश गुरुदेव पूर्व पार्षद अखलाक मकरानी श्रीमती सुशीला जाटव मुन्नालाल पिपरिया नितिन शिवहरे बृजकिशोर शिवहरे आदि उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.