97.33% अंक के साथ ऋषभ साहू ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर झांसी का नाम किया रोशन
बंगरा (झांसी)- जनपद झांसी के थाना उल्दन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलरा के होनहार छात्र ऋषभ साहू ने हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। ऋषभ साहू की इस शानदार उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी शिक्षा लॉर्ड कृष्णा पब्लिक हाई स्कूल, उल्दन से प्राप्त की है। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे जनपद झांसी का नाम भी रोशन किया है। ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं को भी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा दी।
वहीं, लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, उल्दन के प्रधानाध्यापक जे.पी. कुशवाहा ने ऋषभ को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने भी ऋषभ साहू को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
संवाददाता- धीरेन्द्र सोनी


No Previous Comments found.