बंगरा बीआरसी में लंबे समय से जमे कर्मचारी का ट्रांसफर
बंगरा ,झांसी : झांसी में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए स्थानांतरण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बंगरा ब्लॉक संसाधन केंद्र, बंगरा में सहायक लेखाकार के पद पर कार्यरत वीरेंद्र कुमार प्रजापति का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें अब बंगरा से मऊरानीपुर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कुमार प्रजापति कई वर्षों से एक ही स्थान पर तैनात थे, जिसको लेकर लगातार चर्चाएं सामने आ रही थीं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी स्थानांतरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सूत्रों की मानें तो यह कार्रवाई पारदर्शिता बनाए रखने और लंबे समय से जमे कर्मचारियों को हटाने के उद्देश्य से की गई है।
रिपोर्टर : धीरेन्द्र सोनी


No Previous Comments found.