बंगरा में MIS आयुष साहू का स्थानांतरण, शिक्षा विभाग में हलचल

 झांसी : झांसी के बंगरा ब्लॉक से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शिक्षा विभाग में एक अहम बदलाव किया गया है। जनपद झांसी के बंगरा ब्लॉक में तैनात MIS (मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) ऑपरेटर आयुष साहू का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि आयुष साहू को नए कार्यस्थल पर तैनात किया गया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से वहां कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि वे अपने वर्तमान पद का चार्ज विधिवत हस्तांतरित करें। आयुष साहू के स्थानांतरण के बाद बंगरा ब्लॉक के शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है और कर्मचारियों के बीच इस बदलाव को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। अब देखना होगा कि इस बदलाव के बाद कार्यप्रणाली में क्या असर देखने को मिलता है।

रिपोर्टर : धीरेन्द्र सोनी 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.