अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति अतिशीघ्र दी जाए
झांसी : अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों की केंद्र सरकार के द्वारा दी जाने वाली छात्रों की छात्रवृत्ति व फीस अभी तक रिलीज नहीं की गई है जिससे आईटीआई एमसीए बीसीए डी फार्मा वह अन्य कोर्सों में पढ़ाई कर रहे विश्वविद्यालय के छात्रों की फीस न मिलने के कारण इन छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है जब उक्त समस्या को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता को जब छात्रों ने अवगत कराया तो वह कांग्रेस जनों व छात्रों को लेकर समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती ललिता यादव के कार्यालय पहुंच गए उन्होंने मांग की कि उक्त वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति अभिलंब जारी की जाए जिससे कि उक्त वर्ग के कमजोर तबके के छात्रों की पढ़ाई सुचारू चल सके समाज कल्याण अधिकारी समिति श्रीमती ललिता यादव ने अध्यक्ष शहर कांग्रेस मनोज गुप्ता को भरोसा दिया कि उक्त वर्ग के छात्रों की फीस अभिलंब दिलवाने का प्रयास किया जाएगा शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उक्त छात्रों के साथ किया जा रहा अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
उक्त अवसर पर राजकुमार सेन ऍम सी वर्मा अशोक कंसोरिया छात्र विनीत विनीत शाक्या संजय शाक्या एवं जाकिर खान उपस्थित रहे ।


No Previous Comments found.