मऊरानीपुर के ऋषभ साहू ने UP बोर्ड में प्रदेश में पाया तीसरा स्थान, भाजपा नेता ने किया सम्मानित

झांसी :  मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम पलरा निवासी छात्र ऋषभ साहू ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर भाजपा के निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू ने छात्र के आवास पहुंचकर उसे सम्मानित किया। उन्होंने ऋषभ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली छात्र ही प्रदेश और देश का नाम रोशन करते हैं।

अमित साहू ने कहा कि ऋषभ की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर मेहनत और आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस दौरान परिवार के सदस्य एवं क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे और छात्र की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में पालरा के पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह, मुकेश साहू,बिहारी लाल साहू, रूपेश साहू, जिला साहू समाज अध्यक्ष सचेंद्र साहू, जय सिंह परिहार, ध्रुव साहू, विराज राजपूत, दीपांशु वाल्मीकि, सिद्धांत दुबे, मुदित साहू, समेत सामाजिक लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.