मुनिश्री सौम्यसागरजी महाराज का वीरभूमि में हुआ पर्दापण

झाँसी :  महानगर में पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज के शिष्य मुनिश्री सौम्य महाराज (ससंघ) का मंगल पर्दापण हुआ। जैन श्रावक श्राविकाओं ने उनकी कानपुर चुंगी पर भव्य आगवानी की। तत्पश्चात शोभायात्रा मण्डी रोड, लक्ष्मी गेट, बड़ा बाजार होकर गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर पहुंचीं। जहां धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री सौम्यसागरजी महाराज ने अपनी ओजस्वी वाणी में कहा कि सौभागशाली महापुण्यशाली व्यक्ति ही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य पात्र बन पाते हैं। जिनका कल्याण निकट भव में निश्चित है उनके ही परिणाम दान धर्म करने के होते हैं।

इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अजित कुमार जैन, महामंत्री वरुण जैन, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी,बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कार्याध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, मुख्य सलाहकार डॉ जिनेन्द्र जैन, संरक्षक सुरेन्द्र सर्राफ, एंजि.हुकुमचंद जैन, जिनेन्द्र सर्राफ, राजेन्द्र जैन प्रेस, मुख्य कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बक्सा, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, संयोजक मनोज सिंघई, प्रदीप जैन वर्धमान, अलंकार जैन, आलोक जैन विश्वपरिवार, प्रमोद जैन वैरायटी, उपाध्यक्ष अंकित सर्राफ, राजीव जैन वर्धमान, शरद जैन चाचा, ऑडिटर प्रभात जैन कुंजबिहारी, आशीष जैन माची, सचिन सर्राफ, संयोग भण्डारी, पंचायत वरिष्ठ सदस्य सुभाष जैन बिजली, विमल जैन बड़ागांव, हुकुमचंद जैन दुमदुमा, देवेन्द्र जैन मगरपुर, मनोज नायक, अनिल जैनको, अंशुल बघेरा, विजय मिट्ठया, प्रमोद जैन बब्बा, नरेश जैन नीटू, एड. पवन जैन, विकास जैन चिरगांव रविन्द्र जैन नारियल एवं महिला जैन समाज की अध्यक्षा श्रीमती सरोज जैन, कोषाध्यक्षा सुधा सर्राफ, रजनी जैनको, ममता जैन, पिंकी जैन, नेहा जैन, मनीषा सिंघई, सुलेखा नायक, मेघा जैन, प्रिया जैन, ऊषा जैन सदर, रानी जैन कटरा, सीमा नायक, वंदना चौधरी, संजना सर्राफ ने श्रीफल भेंट करके पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने हेतु आग्रह किया। 
इस अवसर पर मुनि सेवा संघ से  सुनील जैन गुदरी, आशीष जैन नगरा एवं गुरु भक्त मिलन से प्रदीप जैन महरौनी, विपिन जैन ओम बिजली, मुकेश जैन होजरी, गुरु सेवा संघ से संरक्षक मनोज जैन अछरौनी, महामंत्री रवि जैन कंधारी, कुलदीप जैन, श्रमण चरण सेवक संघ से यश सिंघई, विवेक जैन भगतजी, दिव्यांश जैन,आग्रह जैन, शुभम जैन,अंकुर जैन, विनय चौधरी, डॉ अर्पित जैन, सचिन सर्राफ, सम्यक भण्डारी, राहुल जैन ने मुनिसंघ के पाद प्रक्षालन किए। शास्त्र भेंट श्रीमती शीला सिंघई, प्रियंका जैन, मेघा जैन महरौनी, सरोज जैन प्रेस, वंदना चौधरी, सीमा नायक, लक्ष्मी जैन ने किया। मंगलाचरण कु. शालू जैन ने किया। कार्यक्रम का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.