विश्व मलेरिया दिवस पर सेमिनार का आयोजन

झांसी - आज विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है, इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  अनिरुद्ध कुमार जी के मार्गदर्शन एवं मण्डलीय चिकित्सालय झाँसी के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक  कुलदीप स्वरूप मिश्रा के आतिथ्य में मण्डल रेल चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का आयोजन जनमानस में इस बीमारी के प्रति प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से किया गया।  

सेमिनार में वरिष्ठ मण्डल चिकित्सा अधिकारी (स्वास्थ्य)  सिद्धार्थ कुमार केसरवानी द्वारा मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी जो कि मच्छरों द्वारा संचारित की जाती है, इसके रोकथाम एवं बचाव के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा इस बीमारी के निदान एवं उचित उपचार के बारे में बताया गया।  
चिकित्सा विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन में तैयार किये गये पम्फलेट एवं पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इन पोस्टरों को मण्डल के सभी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे परिक्षेत्र में वितरित किया जायेगा।  
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ0 सुनीता तिर्की, सहायक मण्डल चिकित्सा अधिकारी डॉ0 गुनानीति, डॉ0 वेलमुरुगन, डॉ0 राम्या सहित अन्य चिकित्सकगण एवं मुख्य नर्सिंग परिचारिका श्रीमती गीता चौधरी, श्रीमती जयामनी, मुख्य कार्यालय अधीक्षक पी0 के0 अवस्थी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक  शैलेन्द्र संज्ञा,  हरभजन सिंह सहित अन्य चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित रहा।  
कार्यक्रम का संचालन मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एस0 डी0 मंसूरी द्वारा किया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.