ओरछा अंडरपास में भारी वाहनों के प्रतिबंध आदेश में आंशिक संशोधन
ओरछा अंडरपास में भारी वाहनों के प्रतिबंध आदेश में आंशिक संशोधन, नई अवधि 25.04.2025 से 19.05.2025 तक लागू
झांसी- NH-39 पर ओरछा की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अंडरपास/सड़क पर चल रहे मरम्मत कार्य एवं जलभराव की समस्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह संशोधन किया गया है।
पूर्व आदेश में 20.04.2026 से 14.05.2026 तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध निर्धारित किया गया था। अब संशोधित आदेश के अनुसार 25.04.2026 से 19.05.2026 तक उक्त मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह नया आदेश नहीं, बल्कि पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन है।आदेश की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी।
वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था इस प्रकार रहेगी—
* झांसी से ओरछा/टीकमगढ़ की ओर जाने वाले भारी वाहन निवाड़ी–पृथ्वीपुर मार्ग का उपयोग करेंगे।
* ओरछा आने-जाने वाले भारी वाहनों हेतु वैकल्पिक रूप से झांसी–बिजौली–चकरपुर मार्ग निर्धारित किया गया है।
* हल्के एवं चार पहिया वाहनों के लिए नवीन निर्मित रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) से आवागमन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात निर्देशों का पालन करें तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर प्रशासन का सहयोग करें, जिससे मरम्मत कार्य समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से पूर्ण किया जा सके।


No Previous Comments found.