आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले को पुलिस न पहुंचाया जेल
झांसी- झाँसी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में झांसी के थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले 03 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 03 मोबाइल, एसबीआई बैंक खाते से 12,55,963/- रुपये एवं एक्सिस बैंक खाते में 11,80,644/- रुपये एवं एच.डी.एफ.सी बैंक खाते में 1,14,866/- रुपये कुल 25,51,492/- रुपयों को फ़्रीज़ कराया गया एवं वेबसाइट admin.1xbets247.com पर मौजूद 2,07,527/- रुपयों के क्वाइन्स बरामद किये गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
रिपोर्ट अंकित साहू

No Previous Comments found.