जानकी नवमी श्रद्धा से मनाई, जगत के कल्याण की कामना की
झांसी- श्री राम जानकी मंदिर में शनिवार को दोपहर 12 बजे दुर्गा उत्सव महासमिति, सनातन एकता समिति माता जानकी का जन्मोत्सव पर्व जानकी नवमी श्रद्धा से मनाई गई। भगवान श्री राम एवं जानकी जी की पूजा एवं अभिषेक, शृंगार प. राहुल तिवारी (कथावाचक ,कुंडली विश्लेषक और अखंड विद्वान) ने किया। नगर विधायक पंडित रवि शर्मा ने जन्मोत्सव की आरती की गई। मंदिर को देशी - विदेशी फूलों से आकर्षक सजाया गया। श्रद्धालुओं ने माता जानकी की भक्ति भाव में विभोर होकर मधुर भजन गाये। श्रधालुओ ने भगवान राम एवं जानकी जी के दिव्य दर्शन किए और माता जानकी की महिमा के जयकारे लगाए एवं स्तुति की। महिला श्रद्धालुओं ने मधुर भजन कीर्तन किया। समाज सेवी पीयूष रावत ने माता जानकी की महिमा का वर्णन किया और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम स्वामी, विनोद अवस्थी ,मुकेश अग्रवाल, जयदीप खरे,गोकुल दूबे ,आर एन उपाध्यक्ष, आलोक चतुर्वेदी, पुरुकेश अमरय,राजीव तिवारी ,पवन गुप्ता, प्रभात शर्मा ,संजीव तिवारी मैथिली मुदगील ,आलोक सांडिलय, जयदीप खरे, अभिषेक साहू,अजय पुरवार, पीयूष रावत।

No Previous Comments found.