विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत कारीगरों को नि:शुल्क टूलकिट पाने का सुनहरा अवसर

झांसी- उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने अवगत कराया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में पारम्परिक कारीगरों की कौशल वृद्धि हेतु इच्छुक व्यक्तियों से ऑन लाईन आवेदन पत्र वेबसाईड https://msme.up.gov.in पर आमंत्रित किये जा रहे हैं। मोची, सोनार, टोकरी बुनकर, नाई, बढ़ई, राजमिस्त्री ट्रेड में आवेदन आमन्त्रित किये जा रहें है। 10 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरान्त आरपीएल प्रमाणीकरण कारीगरों को निःशुल्क टूलकिट वितरण किये जाने का प्रावधान है। प्रशिक्षण प्राप्त होने के उपरान्त ऋण सुविधा हेतु इच्छुक लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में ऋण प्राप्त हो सकेगा । 
पात्रता के अन्तर्गत आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। पिछले 2 वर्षों में आवेदक ने केंद्र सरकार या राज्य सरकार से टूलकिट के संबंध में कोई लाभ प्राप्त नहीं किया है। आवेदक या उसके परिवार का कोई भी सदस्य केवल एक बार ही योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा। योजना के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए एक शपथ पत्र प्रस्तुत किया जाना है।     
योजनान्तर्गत पात्रता हेतु जाति एक मात्र आधार नहीं, बल्कि लाभ प्राप्त करने हेतु ऐसे व्यक्ति भी पात्र होगे जो परम्परागत कारीगरी करने वाली जाति से भिन्न हो, ऐसे आवेदको को परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने के प्रमाण के रूप मे ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत अथवा नगर पालिका/नगर निगम द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.