मेडिकल कालेज झाँसी में चिकित्सा शिक्षक के रिक्त पद हेतु 4 मई तक करे आवेदन , साक्षात्कार 6 मई को
झांसी- प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज झांसी ने अवगत कराया है कि एन०एम०सी० के निरीक्षण/यू०जी० एवं पी०जी० सीटों की मान्यता, छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन तथा मरीजहित के दृष्टिगत महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज, झाँसी में चिकित्सा शिक्षकों झाँसी के रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरे जाने के दृष्टिगत साक्षात्कार हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उक्त साक्षात्कार हेतु आवेदन फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि दिनांक 04 मई 2026 एवं साक्षात्कार की तिथि दिनांक 06 मई 2026 निर्धारित है। अधिक जानकारी मेडिकल कालेज, झाँसी की वेबसाइट www.mlbmcj.edu.in पर देख सकते है।
रिपोर्ट अंकित साहू


No Previous Comments found.