खुले वाहन में प्रधानाचार्य व स्कूली बच्चों के साथ रोड शो, टॉपर ऋषभ साहू को किया सम्मानित
बंगरा झांसी - जनपद झांसी के बंगरा क्षेत्र में हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र ऋषभ साहू के सम्मान में भव्य रोड शो निकाला गया। इस दौरान शिक्षा के महत्व का भी संदेश दिया गया। ग्राम पलरा निवासी छात्र ऋषभ साहू ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर गांव में हर्ष का माहौल है। सम्मान समारोह के तहत खुले वाहन में प्रधानाचार्य जेपी कुशवाहा, ऋषभ साहू और स्कूली बच्चों के साथ पूरे गांव में रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जेपी कुशवाहा ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर छात्र बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए पढ़ाई पर ध्यान देने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी।
“ऋषभ की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा।”
इस रोड शो के माध्यम से शिक्षा का महत्व बताते हुए छात्रों को आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। ऋषभ साहू की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
धीरेन्द्र सोनी संवाददाता


No Previous Comments found.