मवई गिर्द में बी-पैक्स के नए भवन का भूमि पूजन संपन्न; विधायक राजीव सिंह पारीछा ने रखी आधारशिला
झांसी : बड़गाँव ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम मवई गिर्द में बहु-उद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बी-पैक्स) के नवीन भवन निर्माण हेतु भव्य भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माननीय राजीव सिंह पारीछा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक झाँसी के चेयरमैन माननीय पं. जयदेव पुरोहित ने की।
इस अवसर पर विधायक राजीव सिंह पारीछा ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का अनावरण कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
किसानों की समृद्धि का आधार बनेगा नया भवन
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सहकारिता के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सतत प्रयासरत है। मवई गिर्द में इस नए बी-पैक्स भवन के निर्माण से स्थानीय किसानों को खाद, बीज एवं ऋण जैसी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना नहीं पड़ेगा। यह केंद्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख बड़ागाँव प्रतिनिधि बृजेन्द्र राजपूत एवं भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सिंह उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक पारीछा ने भूमि दानदाता गजराज सिंह एवं हरिसिंह का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश (ए.डी.सी.ओ.), पं. कमलेश दुबे, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक शाखा मण्डी, रोहित (समिति सचिव), विनोद नायक, विकास कुशवाहा, रानू देवलिया, अलख प्रसाद (समिति अध्यक्ष), सीताराम अहिरवार (प्रधान मवई), धर्मेन्द्र अहिरवार (मण्डल अध्यक्ष), अखिलेश श्रीवास्तव, भारतीशरण नायक, महीपत यादव, मुकेश राजपूत (प्रधान), अंकित भार्गव, नरेन्द्र प्रजापति, राजू परिहार, शरद महाराज, पवन महाराज, वीरेन्द्र (प्रधान), रवि राजपूत, पुष्पराज, रविन्द्र राजपूत, प्रसेन्द्र राजपूत, भाव सिंह राजपूत, वीर सिंह माते, पंकज राजपूत, राहुल राजपूत, अजय राजपूत, रामनरेश राजपूत, कुं. राजीव (प्रधान), संदीप राजपूत, गिर्राज राजपूत, मोहर सिंह (प्रधान), चंदन सिंह, हरिकृष्णा कुशवाहा, रामा कुशवाहा, योगी महाराज, गुड्डन महाराज, रम्मू महाराज, गुरदयाल कुशवाहा, योगेन्द्र राजपूत, माते यादव (पालर), सुरेन्द्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम के आयोजक सतीश राजपूत ने अंत में सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।


No Previous Comments found.