प्री पेड स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों की मुहिम शुरु

झांसी : आज छावनी व्यापार मण्डल के आव्हान पर सदर बाजार  के व्यापारियों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में हाथ में काली पट्टी बांधकर व्यापार किया।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छोटे चौराहा से  व्यापार मण्डल के अध्यक्ष साकेत माहेशवरी , कोषाध्यक्ष राहुल भंडारी , महामंत्री सुदर्शन कथूरिया , मोहित मिश्रा, जितेन्द्र भडारी, दीपक जैन,अजय बिरजू  , आदित्य वर्मा, बल्ले, मोहन वर्मा, यशपाल वर्मा आदि ने दुकानों पर जाकर व्यापारियों को काली पट्टी बांधकर पूरे दिन के लिये विरोध में शामिल कराया। व्यापारियों की इस मुहिम के समर्थन में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य अपने साथियों सराफा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ,पूर्व जिलाध्यक्ष  योगेन्द्र सिंह पारीछा, एडवोकेट अजय मिश्रा, नीरज सिनौरिया, अजय जैन , अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य आदि सहित सदर बाजार पहुंचे।  मौके पर हुई सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि यह कोई राजनैतिक मुद्दा नही है। आम जनता से जुड़ा विषय है। जिससे सभी पीड़ित है। ऑन लाईन बिजनेस के चलते व्यापारी पहले से ही परेशान है और अब प्री पेड स्मार्ट मीटर की मार भी झेल रहा है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री बार - बार सफाई देकर और नये - नये फरमान निकाल कर  उपभोक्ताओं को आपस में बांटकर कम्पनी को बचाने में  लगे हुये है। उन्होने कहा कि प्री पेड मीटर हटाये जाने पर ही संघर्ष विराम होगा। छावनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष साकेत माहेशवरी ने कहा  कि अभी सांकेतिक रुप से विरोध दर्ज कराया है।यदि स्मार्ट मीटर नही हटाये गये तो बाजार बंद करने का निर्णय लिया जायेगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि  स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिनमें  बिजली बिलों में गड़बड़ी एवं अधिक बिल आने की शिकायत रिचार्ज/भुगतान न होने पर तुरंत बिजली बंद कर दी जाती है।बिजली विभाग के इन  मनमाने कार्यों से व्यापारी और आम जनता परेशान है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.