पुलिस लाइन झाँसी में महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह संपन्न
झांसी : आज पुलिस लाइन, झाँसी में आरक्षी पुलिस सीधी भर्ती 2025-2026 के अंतर्गत प्रशिक्षित महिला रिक्रूट आरक्षियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर आलोक सिंह तथा जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति सहित जनपद के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा नवप्रशिक्षित महिला आरक्षियों द्वारा शानदार परेड प्रस्तुत कर उन्हें सलामी दी गई। परेड के दौरान महिला रिक्रूट्स ने अपने अनुशासन, शारीरिक दक्षता, समन्वय एवं प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसकी सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा सराहना की गई। प्रशिक्षण अवधि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित किया गया तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। अपने संबोधन में अधिकारियों ने महिला आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह के दौरान देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला। यह दीक्षांत परेड न केवल प्रशिक्षण की सफल पूर्णता का प्रतीक है, बल्कि पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है। नवप्रशिक्षित महिला आरक्षियाँ भविष्य में जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
दीक्षांत परेड के दौरान परेड टोली का नेतृत्व कुशल एवं अनुशासित ढंग से निम्न रिक्रूट आरक्षियों द्वारा किया गया, जिनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने समारोह को गरिमामय बनाया—
दीक्षान्त परेड टोली कमाण्डर की सूची-
प्रथम परेड कमाण्डर- चेस्ट नं0 01 तनु शर्मा।
द्वितीय परेड कमाण्डर- चेस्ट नं0 91 नेहा
तृतीय परेड कमाण्डर- चेस्ट नं0 482 मोनिया
टोली नं0 चेस्ट नं0 कमाण्डर नाम
01 313 स्वाति कुमारी
02 45 शिवानी शर्मा
03 66 तान्या सत्संगी
04 404 दीपिका शर्मा
05 426 रिया मौर्या
06 158 पूनम राठौर
07 485मनीषा कुमारी
08 512आरती
09 552 हर्षिता राज वर्मा
10 278 कु0 अन्नू
पुरुस्कार/प्रषस्ति पत्र वितरण सूची
संस्था का नामः-आर0टी0सी0 रिजर्व पुलिस लाइन झाँसी
अन्तः (इन्डोर) विषयों में प्रथम
1.प्रथम समूह
पुलिस का इतिहास, पुलिस संगठन, अन्र्तविभागीय समन्वय, पुलिस कार्यप्रणाली एवं अनुषासन 145 शिवानी
2.द्वितीय समूह पुलिस विज्ञान- प्रथम(अपराध शास्त्र एवं अपराध नियंत्रण, विवेचना, अभियोजन एवं पुलिस रेगुलेषन) 344 मंशूरी
3.तृतीय समूह पुलिस विज्ञान-द्वितीय(सुरक्षा, लोक व्यवस्था, आपदा प्रबन्धन, यातायात नियंत्रण, पुलिस रेडियो एवं दूरसंचार, गार्द डयूटी, बन्दी स्कार्ट, हवालात डयूटी 580 अदिति दुबे
4.चतुर्थ समूह भारतीय संविधान, मानवाधिकार तथा बाल संरक्षण एवं लैंगिक संवेदनषीलता, पुलिस आचरण, व्यवहार एवं संवाद कौशल 245 मोहिनी
पंचम समूह अपराध विधि-भारतीय न्याय संहिता 2023/ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023/ भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 344 मंशूरी
6.षष्टम समूह विविध अधिनियम 266 मानसी
7.सप्तम समूह कम्प्यूटर साइन्स एवं साइबर क्राइम 202 सुप्रिया यादव
8.अष्टम समूह विधि विज्ञान, विधि चिकित्सा शास्त्र, प्राथमिक उपचार 337अंजली यादव
बाह्य (आउटडोर) विषयों में प्रथम
1प्रथम समूह- शारीरिक प्रषिक्षण 109 नैन्सी पाल
2.द्वितीय समूह- पदाति प्रषिक्षण 228 वैष्णवी गुप्ता
3.तृतीय समूह- शस्त्र प्रषिक्षण 45 शिवानी शर्मा
4.चतुर्थ समूह- जंगल प्रषिक्षण, फील्ड क्राफ्ट एवं टैक्टिक्स 469 श्रद्धा मिश्रा
5.पंचम समूह- भीड नियंत्रण 97 रिचा
6.षष्टम समूह- यू0ए0सी0 08 अवंतिका
7.सप्तम समूह- योगासन 08 अवंतिका
8.अष्टम समूह- यातायात नियंत्रण* 136 तान्या शर्मा
9. नवम समूह- आतंकवाद व डकैती निरोधक प्रषिक्षण एवं वन मिनट ड्रिल 35 नीलम
10. दशम समूह- विषिष्ट तलाषी अभियान 201 करीना यादव
सम्पूर्ण बाह्य विषयों में प्रथम 45 शिवानी शर्मा
सम्पूर्ण अन्तः विषयों में प्रथम 344 मंशूरी
सर्वांग सर्वोत्तम 166 अस्मिता दीक्षित
01सर्वश्रेष्ठ अध्यापक/इन्डोर प्रभारी निरी0 बृजभानू पाण्डेय
02.सर्वश्रेष्ठ आईटीआई मु0आ0 अवधेष कुमार
03.सर्वश्रेष्ठ पीटीआई मु0आ0 अषोक कुमार
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.