अपर पुलिस महानिदेशक, डीएम राठी और एसएसपी ने किया नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट खेल स्थल का उद्घाटन

झांसी : आज रिजर्व पुलिस लाइन, झाँसी में अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह द्वारा जिलाधिकारी झाँसी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति की उपस्थिति में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट/क्रीड़ा स्थल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन द्वारा स्वयं बैडमिंटन खेलकर क्रीड़ा स्थल का शुभारंभ भी किया गया एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए कहा कि इस प्रकार की खेल सुविधाओं से पुलिस बल के जवानों एवं अधिकारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होगा, साथ ही टीम भावना, अनुशासन एवं कार्यक्षमता में भी वृद्धि होगी। तनावपूर्ण ड्यूटी के बीच खेलकूद अत्यंत आवश्यक है, जिससे पुलिसकर्मी स्वस्थ रहकर अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट पुलिस लाइन में कार्यरत समस्त पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा तथा उनके समग्र कल्याण में सहायक सिद्ध होगा।

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.