सिविल एवं दाण्डिक न्यायालयों, मोटर दुघर्टना दावा न्यायाधिकरण का समय मई एवं जून में प्रातः 7 बजे से
झांसी : पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मनराज सिंह ने अवगत कराया है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार एवं जिला अधिवक्ता संघ की सहमति के आधार पर जनपद न्यायाधीश, झांसी द्वारा जनपद न्यायालय झांसी के समस्त सिविल एवं दाण्डिक न्यायालयों तथा जिलाधिकारी न्यायालय, राजस्व/फौजदारी आदि न्यायालयों का समय प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे किया गया है। चूँकि गत वर्षों में भी इस न्यायाधिकरण का समय माह मई एवं जून 2026 के लिये प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल के दौरान माह मई एवं जून 2026 के लिये मोटर दुघर्टना दावा न्यायाधिकरण, झांसी का समय प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक किया गया है, जिसमें टी ब्रेक / लंच / रेसिस प्रातः 10:30 बजे से 11 बजे तक होगा। दिनांक 01 जुलाई 2026 से न्यायाधिकरण पूर्व की भाँति प्रातः 10 बजे से कार्यरत होंगे।
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.