झांसी-दतिया में आरएलपीएस का जलवा, बोर्ड परिणामों में ऐतिहासिक सफलता

झांसी :  रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (आरएलपीएस) समूह के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की आईसीएसई (कक्षा 10) एवं आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का लोहा मनवाया है। झांसी एवं दतिया दोनों इकाइयों के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम देकर विद्यालय, अभिभावकों तथा समूचे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्था की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था और अनुशासित वातावरण का प्रमाण है।

झांसी स्थित आरएलपीएस में कक्षा 10 की मेधावी छात्रा लवनिका मोदी ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कक्षा 12 (विज्ञान वर्ग) के प्रतिभाशाली छात्र ऋत्विक शर्मा ने 97.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 12 (वाणिज्य वर्ग) में वंशिका गुप्ता ने 80.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

ज्ञातव्य है कि इस वर्ष कक्षा 12 में 36 एवं कक्षा 10 में 177 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, जिनका परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 10 में 145 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि कक्षा 12 में 18 विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की। विषयवार उत्कृष्टता में हिन्दी विषय में 2 विद्यार्थियों, सामाजिक विज्ञान में 1 विद्यार्थी तथा कम्प्यूटर विज्ञान में 4 विद्यार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया।

वहीं आरएलपीएस, दतिया के विद्यार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षाओं में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए संस्था की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।

 

कक्षा 12 (दतिया) – शीर्ष प्रदर्शनकर्ता (सत्र 2025-26)

विज्ञान वर्ग:
प्रथम – भूपेन्द्र सिंह परिहार (94.6%)
द्वितीय – सक्षम शर्मा (93.0%)
तृतीय – पियूष राय (88.0%)

वाणिज्य वर्ग:
प्रथम – लव पंजवानी (93.6%)
द्वितीय – मुस्कान डांगी (93.4%)
तृतीय – गौरव बदलानी (92.8%)

कक्षा 10 (दतिया) – उत्कृष्ट परिणाम

प्रथम – आराध्य खरे (95.50%)
द्वितीय – आरुष गुप्ता (91.83%)
तृतीय – प्रियल मनानी (91.33%)
विशेष स्थान – दिव्यांशी डांगी (91.00%), नैतिक अग्रवाल (90.83%)

इस गौरवपूर्ण अवसर पर आरएलपीएस के चेयरमैन एवं झांसी-ललितपुर के लोकसभा सदस्य अनुराग शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्टाफ को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी भविष्य में देश के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और अपने उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान देंगे।

आरएलपीएस समूह की प्रबंध न्यासी श्रीमती शालिनी भार्गव ने विद्यालय परिसर में कक्षा 10 एवं 12 के टॉपर्स विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अभिभावकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन एवं विद्यालय परिवार के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए आयाम स्थापित करेंगे।

विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय (डॉ.) पंडित विश्वनाथ शर्मा द्वारा स्थापित उच्च शैक्षणिक मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप आरएलपीएस समूह निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आज यह संस्थान बुंदेलखंड क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक विश्वसनीय और अग्रणी केंद्र बन चुका है, जो विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों से भी समृद्ध करता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.