झांसी में अधिवक्ता संघ ने धूमधाम से मनाई गौतम बुद्ध जयंती
झांसी - जिला अधिवक्ता संघ परिसर में आज गौतम बुद्ध जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एकत्र होकर भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के सचिव छोटेलाल वर्मा सहित वरिष्ठ अधिवक्ता प्रतिपाल सोनी, एडवोकेट चंद्रभान आदिम, पूनम वर्मा,अभय भदौरिया,विजेंद्र यादव, प्रणय श्रीवास्तव,कोषाध्यक्ष विनय शिवहरे, उमा शंकर सोनकर, विनोद कुमार, विशाल सोनी, विकास मुहोतिया,नताशा नामदेव,संध्या शोधिया,सुनीता केशरी, विजय भार्गव,आराधना निराला, राजेंद्र खरे, प्रदीप्ति, संतोष सिंह चौहान, ब्रजभूषण राजपूत,राजेश कुमार राजपूत, प्रवीण कुमार समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
इस दौरान सभी अधिवक्ताओं ने एक साथ मिलकर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर भगवान बुद्ध को नमन किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बुद्ध के अहिंसा,करुणा और सत्य के संदेश को समाज के लिए प्रासंगिक बताते हुए उनके विचारों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह श्रद्धा और सौहार्द से भरा रहा, जहां अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर सामाजिक एकता का संदेश दिया।
संवाददाता - धीरेन्द्र सोनी

No Previous Comments found.