झाँसी में विशुद्धसागर मुनिराज का भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने किया जोरदार स्वागत
झांसी : महानगर में राजकीय अतिथि पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज का ऐतिहासिक मंगल प्रवेश हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने पलक पांवड़े बिछाकर उनकी भव्य आगवानी की। विशाल शोभायात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने जगह जगह उनका पाद प्रक्षालन मंगल आरती करके अपनी श्रद्धा भक्ति समर्पित की। शोभायात्रा कानपुर चुंगी से प्रारम्भ होकर यूनिवर्सिटी मेडीकल कॉलेज गेट नं 2 के सामने से होकर सुप्रचीन जैन तीर्थ स्थल करगुंवाजी पहुंचीं। जहां धर्मसभा में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य पात्रों का चयन हुआ। जिसमें भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य श्रीमति प्रभा - पदमचंद जैन मिठया,सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य श्रीमति अंजलि - डॉ राजीव जैन, को प्राप्त हुआ। धनपति कुबेर इन्द्र श्रीमति उर्मिला - कैलाशचंद जैन वर्धमान, ध्वजारोहणकर्ता परिवार श्रीमति सरोज - शैलेन्द्र जैन प्रेस, राजेंद्र जैन, देवेंद्र जैन, विकास जैन, केतन जैन, महायज्ञनायक श्रीमति मधु - सुनील जैन अछरौनी, यज्ञनायक श्रीमति शर्मिला - पदम चंद जैन रानीपुर, ईशान इंद्र डॉ निकिता - डॉ संदीप जैन, राजा श्रेयांश श्रीमति प्रतिभा - जिनेन्द्र जैन मोंठ, मण्डप उद्घाटनकर्ता श्रीमति रुचि - डॉ निर्देश जैन, महामंडलेश्वर श्रीमति संध्या - अरुण जैन को सौभाग्य प्राप्त हुआ। आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य श्रीमति अंजलि - राजीव जैन सिर्स एवं शास्त्र भेंट प्रदीप जैन विश्वपरिवार, आलोक जैन, श्रीमति ममता - जितेन्द्र चौधरी ने किया।
इस अवसर पर आचार्य श्री ने प्रवचन देते हुए कहा कि सबके दिन एक से नहीं होते ये वही झांसी हैं जहां सन् 1999 में जब मैं पहली बार आया था तो यहां की धर्मसभा में पहले दिन सिर्फ चार लोग थे और आज इतना बड़ा जनसमूह हैं।
इस अवसर पर गुरुदेव का प्रथम पट्टाचार्य पदारोहण दिवस महोत्सव मनाया गया। जिसमें पुण्यार्जक परिवारों द्वारा आचार्य श्री रचित समय देशना ग्रंथ के 17 भागों का विमोचन किया गया। तत्पश्चात सकल दिगम्बर जैन समाज झांसी द्वारा आचार्य श्री को "भारत देश के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य" की प्रशस्ति पत्र समर्पित करके उपाधि से अलंकृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पंचायत अध्यक्ष अजित कुमार जैन, उपाध्यक्ष रविन्द्र जैन रेल्वे, महामंत्री वरुण जैन, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ऑडिटर राजकुमार भण्डारी, बड़ा मन्दिर मंत्री सुनील जैनको, करगुंवा मंत्री संजय सिंघई, प्यावल मंत्री खुशाल जैन, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के मुख्य सलाहकार डॉ जिनेन्द्र जैन, मुख्य संरक्षक ललित जैन, अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कार्याध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, मुख्य संयोजक केतन जैन, उपाध्यक्ष अतुल जैन सर, राजीव जैन वर्धमान, शरद जैन चाचा, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, डॉ राजीव जैन, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ, मुख्य कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बक्सा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन एलआईसी, कमलेश जैन रोहित गारमेंट्स, ऑडिटर प्रभात जैन कुंजबिहारी, प्रचार मंत्री एंजि अतिशय जैन, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान, अलंकार जैन, मनोज सिंघई, अमन जैन, दीपांक सिंघई, सचिन सर्राफ, अमन मोदी, दिव्यांश जैन, यश सिंघई,अंशुल जैन बघेरा ने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल भेंट करके अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।
शोभायात्रा में झांसी जैन समाज की विभिन्न महिला मण्डल ने विभिन्न स्वरूपों में भागीदारी सुनिश्चित की।
इस अवसर पर जैन समाज झांसी के मुनिभक्त संगठनों विशेष रूप से शामिल रहे।
मंगलाचरण सौरभ जैन कटरा एवं महापूजा का आयोजन संयोजिका रितु जैन के संयोजन में हुआ।
कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके ने व्यक्त किया।
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.