राहगीरों को शरबत एवं गर्मी से बचाव के लिए तोलिया वितरण किये
झाँसी : आज जिला बस ऑपरेटर्स एसोसियेशन के तत्वाधान जिलाधिकारी गौरांग राठी के मुख्य आथित्य में बस स्टैंड पर राहगीरों के लिए शरवत एवं गर्मी से बचाव हेतु तौलिया वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जिला अधिकारी ने अपने हाथों से रहागीरों को शरबत एवं तोलिया वितरण की। सैकड़ो की संख्या में यात्रियों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जिला बस ऑपरेटर्स यूनियन के अध्यक्ष अनूप यादव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके अंतर्गत 7 से 8 हजार लोगों को शरबत व गर्मी से बचाव हेतु तोलिया का वितरण किया गया है ,तमाम ऑटो चालक, राहगीरों, विद्यालय के छात्र शामिल है। उन्होंने कहा कि जब तक गर्मी है इस तरह का आयोजन होता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में उन्होंने जिला अधिकारी से यात्री शैड बनवाने की मांग रखी थी जिसके लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम को आदेशित किया था यात्री शैड का भी निर्माण कार्य चालू हो गया है जिसका जिला अधिकारी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया है। रवि यादव ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह आयोजन किया गया है और समय-समय पर इस तरह का आयोजन होता रहेगा। कार्यक्रम में सीओ सदर नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर आयुक्त गौरव कुमार, राहुल कुमार यादव ,एआरटीओ हेमचन्द्र गौतम, पीटीओ सुरेंद्र अग्रवाल,टीआई दिनेश शर्मा, फूड इंस्पेक्टर एवं मण्डी चौकी, प्रभारी एसोसियेशन के
पदाधिकारी, मु० जावेद, राजू श्रीनाथ, अरूण सोनी, हाशिम अली, राघवेन्द्र सिंह बुन्देला, करन छत्रपाल, प्रिन्स, सुरेश चौबे, संजीव बब्लू मैनाज आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एसोसियेशन के प्रभारी गौरीशंकर सोनी ने किया।

No Previous Comments found.