विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना में 15जुलाई तक करे आवेदन
झांसी : उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने जनपद के समस्त हस्तशिल्पियों को सूचित किया है कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, उ0प्र0 द्वारा संचालित विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत राज्य में प्रति वर्ष दिये जाने वाले 20 राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार (धनराशि रू0 35,000/- प्रति हस्तशिल्पी( तथा 20 दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार (धनराशि रू 20,000/- प्रति हस्तशिल्पी) हेतु दिनाँक 31 जुलाई 2026 तक जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, झाँसी में आवेदन करें। उन्होंने बताया कि कार्यालय से विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करते हुये कलाकृतियों सहित जमा किया जाना आवश्यक है। आवेदन पत्र जिन हस्तशिल्पियों द्वारा भरा जायेगा उनके लिये यह अनिवार्य है कि हस्तशिल्प पहचान पत्र होना अनिवार्य है। हस्तशिल्पी की न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष या उससे अधिक हो।हस्तशिल्प को उसी हस्तशिल्प के क्षेत्र का 05 वर्ष का अनुभव होना चाहिये जिसकी कलाकृति बनाई गई है।कलाकृति के उत्पादन के विभिन्न चरणों यथा प्रारम्भ से अन्त तक की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी भी कार्यालय में उपलब्ध कराई जायेगी।
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.