झांसी में संरक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु BTC (लोको) में आयोजित हुआ संरक्षा संवाद

झांसी : झांसी मंडल में सुरक्षित और संरक्षित ट्रेन संचालन हेतु निरन्तर संरक्षा सेमिनार और संरक्षा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में 29 अप्रैल को झांसी के BTC (Loco) में संरक्षा संवाद का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में अनिरुद्ध शुक्ला (ADEE/OP/JHS), मुख्य लोको निरीक्षक सहित 06 लोको पायलट, 09 लोको पायलट एवं 18 सहायक लोको पायलट (कुल 33 कर्मचारी) उपस्थित रहे। संरक्षा संवाद के दौरान सेमिनार में संरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को SPAD तथा SR वायलेशन से बचाव के संबंध में उनके कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा रेड नोटिस 01 के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। इसके साथ ही एब्सोल्यूट एवं ऑटोमैटिक टेरिटरी के प्रारंभिक एवं अंतिम स्टेशन तथा यार्ड से गाड़ियों के प्रस्थान एवं आगमन के समय बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तृत संवाद किया गया।

कार्यक्रम में सभी लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को क्वालिटी रेस्ट के महत्व के बारे में समझाया गया। लोको तथा लोड स्टेबल से संबंधित विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शंटिंग कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, गर्मी के मौसम में लोको के हाई टेंशन/मशीन रूम एवं अंडर फ्रेम की गहन जांच तथा आग से बचाव के उपायों पर भी विशेष रूप से जानकारी दी गई। साथ ही आंधी एवं तूफान की स्थिति में अपनाई जाने वाली कार्यवाही के संबंध में भी अवगत कराया गया। रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार के संरक्षा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया जा रहा है, जिससे सुरक्षित एवं सुचारु रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.