विद्युत विभाग की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
63 - 63 केवी के दोनों फूंके हुए ट्रांसफार्मर 24 घंटे के अंदर बदलें जाए वरना विद्युत विभाग का होगा घेराव- शिवनारायण परिहार
झांसी - उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले आज जनपद झांसी के सिजारी बुजुर्ग में विद्युत विभाग की तानाशाही के खिलाफ किसान पंचायत हुई पंचायत में जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। सिजारी बुजुर्ग में 63-63 केवी के लगे दो ट्रांसफार्मर फूंक जाने से गांव की ढाई हजार की आबादी अंधेरे में डूब गई है, इस भीषण और उमस भरी गर्मी में ग्रामीण खून के आंसू रो रहे हैं विद्युत विभाग चैन की बंसी बजा रहा है बिगत 6 दिनों से दो ट्रांसफार्मर फुक जाने से गांव में हाहाकार मचा हुआ है बच्चे बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं पेयजल का संकट गहरा गया है कई बार विद्युत विभाग को शिकायत की गई लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया. किसानों ने पंचायत में एक सुर में आवाज उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ऐलान किया है कि अगर 24 घंटे में फूंके हुए दोनों ट्रांसफार्मर 63-63 केवी के नहीं बदले जाते हैं तो विद्युत विभाग का घेराव किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी. उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने आज किसानों की पीड़ा को सुना सैकड़ो किसानों ने आपबीती बताते हुए कहा साहब भीषण गर्मी में 6 दिन से लाइट नहीं आ रही है ऐसे में हम लोगों का जीना मुहाल हो गया है हमारे गांव में पेयजल का संकट गहरा गया पानी भी बराबर नहीं आता है घरों में हम लोगों ने कई बार बिजली विभाग से शिकायत की लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदल गया है किसानो की पीड़ा को सुनते हुए परिहार कहां विद्युत विभाग की तानाशाही भ्रष्टाचारी चरम पर है ग्रामीण अंचलों में ट्रांसफार्मर फूँक जाने के बाद 10-10 दिन तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाता है विद्युत विभाग द्वारा अघोषित कटौती की जा रही है परिहार ने कहा सिजारी बुजुर्ग में लगे दोनों ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदला जाए और 63-63 केवी की जगह यहां पर 250 केवी का ट्रांसफार्मर रखा जाए अगर ऐसा नहीं होता तो मजबूरन विद्युत विभाग का घेराव किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी. मौके पर हरिशचंद्र मिश्रा रमजान खान अर्जुन सिंह श्रीपत राजपूत भगवत प्रसाद किशोर सिंह देवभान यादव राजकुमार सिंह सतीश कुमार जगदीश पांचाल शंकर सेन शैलेंद्र सिंह नीरज पांचाल मानसिंह सेंगर रघुराज सिंह गोविंद सिंह सेंगर मनीष खरे वीरपाल सिंह रामपाल सिंह कैलाश पांचाल रामबाबू सिंह प्रदीप दुबे गजेंद्र सिंह राजू सोनी सुल्तान खान दीपक गुप्ता गजेंद्र यादव रामपाल ठेकेदार हरिशचंद्र मिश्रा बिट्टू रामकुमार प्यारेलाल बेधड़क माधव सिंह सहित कई किसान मौके पर मौजूद है।

No Previous Comments found.