भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी संयोजक हुए घोषित
चेतन ओझा को सोशल मीडिया की कमान
झांसी - आज शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष सुधीर की संस्तुति पर भाजपा झांसी महानगर के सोशल मीडिया संयोजक एवं आईटी के संयोजक एवं सहसंयोजक के रिक्त पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
जिसमें भाजयुमो के तेजतर्रार ,साफ स्वच्छ ईमानदार छवि रखने वाले भाजपा के फ्रंट लाइन वर्कर एवं युवाओं में लोकप्रिय चेतन ओझा बड़ागांव को डिजिटल प्रचार की कमान सौंपी गई अब वह भाजपा के लिए आगामी चुनावों में डिजिटल प्रचार की जिम्मेवारी संभालेंगे।
इसके अलावा जिला आईटी संयोजक झांसी महानगर हेमंत पांचाल एवं आईटी जिला सहसंयोजक वीरेंद्र चौहान निवासी आरामशीन बने।
इस अवसर पर पर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने सभी नवनियुक्त संयोजकों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

No Previous Comments found.