भाजपा कार्यालय पर बंगाल विजय का जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी

झांसी - भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच बंगाली मिठाई एवं झालमुड़ी वितरित की गई तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई। साथ ही आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए “4 मई ममता गई” के नारों से कार्यालय परिसर को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता सरकार के शासन से त्रस्त हो चुकी थी। वहां लंबे समय से अराजकता और गुंडाराज का माहौल था। जनता ने इस बार स्पष्ट संदेश दे दिया है कि जनसेवा और विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र विकल्प है। जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल, पांडुचेरी एवं असम में सनातन विचारधारा और राष्ट्रवाद की विजय हुई है। उन्होंने कहा कि यह जीत उन शक्तियों की हार है जो महिलाओं का अपमान करती हैं और समाज में भय एवं अस्थिरता का वातावरण बनाती हैं। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा,बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा, MLC रामतीर्थ सिंघल, MLC रमा निरंजन,विधायक गरौठा जवाहर राजपूत,राम नरेश तिवारी,चित्रा सिंह,जमुना कुशवाहा,अनुपमा लोधी,हर्ष द्विवेदी मुकेश मिश्रा,मनमोहन गेडा,विकास कुशवाहा,अरविन्द राजपूत,मनू सिंह,रानु देवालिया,संजीव अग्रवाल लाला,कपिल बिरसैनिया,अमर सिंह कुशवाहा,अभिषेक जैन,संजय पटवारी,देवेन्द्र दुबे,विनीत खटीक,मीनू राजावत, प्रियांशु डे, मोहित पोरवाल शैलेन्द्र परमार, हेमन्त पांचाल,चेतन ओझा, उमाशंकर राय, कमलेश परिहार, सुरेंद्र सिंह पाल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.