कांग्रेसियों ने मनाया केरल विधानसभा चुनाव जीत का जश्न कांग्रेस निकालेगी एक माह की जनसंवाद यात्रा
झांसी : आज शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने अपनी मासिक बैठक संपन्न की। उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि आज हम लोगों की मासिक बैठक है, जिसमें सर्व सहमति से लगभग अगले माह से झांसी के पूरे 60 वार्डों में कांग्रेस पार्टी एक जन संवाद रैली का आयोजन करने जा रही है, जिसमें हम लोग झांसी के हर एक क्षेत्र, गली में लोगों से जाकर मिलेंगे और वहां की मूलभूत समस्याओं को सुनेंगे। जन संवाद कार्यक्रम का मकसद यह है कि हम लोग जिस वार्ड में जाएंगे, सुबह से शाम तक उसी वार्ड में रुकेंगे। खाना, पीना, यहां तक कि रात्रि विश्राम भी उसी वार्ड में करेंगे। इसकी रूपरेखा लगभग तैयार कर ली गई है। अगले माह से यह कार्यक्रम शुरू होगा। यह कार्यक्रम करने का उद्देश्य यह है कि हम जिस क्षेत्र में जाएं, उस क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद हो। लोग वहां की मूलभूत समस्या बताएं और समस्या जिस विभाग की हो, तत्काल हम लोग उस विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराए। निश्चित ही ऐसा करने से कांग्रेस पार्टी को बहुत लाभ होगा और उसका नतीजा 2027 के होने वाले विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। निश्चित ही हम अपनी पार्टी का विधायक बनाकर उत्तर प्रदेश से भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। साथ ही हम कांग्रेसी जो स्मार्ट मीटरों की लड़ाई लड़ रहे थे, आज विद्युत मंत्री के पत्र के माध्यम से यह पता चला कि जल्द ही झांसी समेत पूरे उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर फिर से पोस्टपेड कर दिए जाएंगे। हम अपने एक-एक कार्यकर्ता का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस अहम लड़ाई में अपना योगदान दिया और केरल में कांग्रेस पार्टी को अपनी सरकार बनाने के लिए भी बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व महापौर प्रत्याशी अरविंद बबलू, भरत राय, राजकुमार सेन, अशोक कंसोरिया, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, मजहर अली, शंभू सेन, प्रवेश सचान, संजीव गुप्ता, पूर्व पार्षद अब्दुल जाबिर, रामकृष्ण कुशवाहा, हरिओम श्रीवास, एम सी वर्मा, सोम त्रिवेदी, मनोज सोनी, रोहित गोस्वामी, मंगल सिंह कुशवाहा, रशीद मंसूरी, प्रभु सिंह, विवेक गुप्ता, एस सी एसटी के जिला अध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास, अफजल सिद्दीकी, पंकज मिश्रा, सुरेंद्र पटेल, किरन साहू, मुमताज खान, स्टेला मसीह, रजनी शाक्य, राजेश रानी, शेख अरशद, इरफान अहमद, सोहन तिवारी, बृजमोहन बृजवासी, हरिओम बृजवासी, इंजीनियर शाहरुख खान, दिनेश कुमार वर्मा, अमित अग्रवाल, अजय तिवारी, शिखा तिवारी, दीपा यादव, उमा पाठक, मनोज तिवारी, संकल्प अग्रवाल, सूरज, प्रकाश राय, मेवालाल भंडारिया, राजकुमार फौजी, अजय प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र सिंह यादव, शिवनाथ सिंह कुशवाहा, घनश्याम वर्मा, हरिकिशन कुशवाहा, रिजवान, अनुज चौरसिया, नीरज सेन, कालीचरण, काशीराम सेन, अशोक कुमार कौशल, शैलेश चतुर्वेदी, क्रांति कुशवाहा, जावेद बबुआ, अनुज चौरसिया, महमूद, रवि कुशवाहा, रोबिश खान, दिव्यांश चौधरी समेत अनेकों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए आज अनेको लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों मे रवि कुशवाहा, हरिकिशन कुशवाहा एवं अंकित सिंह बुंदेला रहे। कार्यक्रम का संचालन शाहनवाज खान ने किया एवं अंत में सभी का आभार पूर्व पार्षद अब्दुल जाबिर ने किया।


No Previous Comments found.