तपती धूप में पैरों में पहनने के लिए पादुकाएं पा प्रसन्न हुए बच्चे

झांसी :  सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में अनूप बिन्दल की अध्यक्षता संस्थापक अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व अजय कुमार राय के संयोजन में आज श्री नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ साथ आस पास के आगंतुक सभी बच्चों के पैरों में स्वयं लखानी की पादुकाएं पहना कर धन्य हुए पदाधिकारी गण।आरम्भ में वन्देमातरम् से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तत्पश्चात विद्यालय श्रीनगर व आस पास के आगंतुक सभी बच्चों व बच्चियों के पैरों में पादुकाएं पहना कर सनशाइन क्लब झांसी के विजय कुमार राय , कुलदीप सिंह पाल आदि अत्यधिक भाव विभोर हुए कार्यक्रम के संचालन संयोजक अजय कुमार राय ने व सभी के प्रति आभार कोषाध्यक्ष राजेश कुमार अग्रवाल व विद्यालय प्रधानाचार्य मनीष श्रीवास्तव जी ने संयुक्त रूप से व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.